
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका इंडो-पैसेफिक रीजन में अपना सहयोगी बनाने के लिए भारत को लुभा रहा है और डोनाल्ड ट्रम्प का पाकिस्तान पर ट्वीट इस बात का संकेत देता है। चाइनीज एसोसिएशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज में रिसर्चर कियान फेंग ने चीन के न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स से कहा, "अमेरिका पाकिस्तान और इंडिया को लेकर एक बैलेंस साउथ एशिया स्ट्रैटजी स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, भारत की बढ़ती ताकत के चलते ये बैलेंस बिगड़ गया।' बता दें कि 2018 के पहले ट्वीट में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि पाकिस्तान ने 15 सालों की मदद के बदले हमें सिर्फ धोखा और झूठ दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lLfuK3
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment