onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, January 2, 2018

200 साल पुरानी जंग की बरसी पर पुणे-मुंबई में हिंसा, एक शख्स की मौत; भीड़ ने गाड़ियां फूंकीं

भीमा-कोरेगांव की 200 साल पुरानी जंग की बरसी के मौके पर भीमा, पबल और शिकरापुर गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई। ये विवाद पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर पुणे-अहमदनगर हाइवे में पेरने फाटा के पास हुआ। लोगों ने हाईवे पर करीब 100 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इलाके में तनाव को देखते हुए CRPF की दो टुकड़ियां भेजी गईं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा फैलाई है। ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lDpJQo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment