
बीजेपी सांसद और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले 'रामायण' में अवैध निर्माण के खिलाफ बीएमसी ने कार्रवाई की। मुंबई के जुहू इलाके में सिन्हा का 8 मंजिला घर है। आरोप है कि यहां छत और ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने बिना इजाजत टॉयलेट्स और पूजा कर बनवाया था। इसके लिए नगर निगम ने उन्हें दो बार नोटिस जारी किया था, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो बीएमसी के दस्ते ने सोमवार को अवैध हिस्से को गिरा दिया। शत्रुघ्न, बेटी सोनाक्षी समेत पूरी फैमिली यहां रहती है। कार्रवाई के दौरान सिन्हा बंगले में मौजूद थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mhMlGB
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment