
तुर्की के ट्रैब्जोन एयरपोर्ट पर एक एयरोप्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर पड़ी बर्फ से फिसलते हुए ब्लैक सागर के मुहाने तक जा पहुंचा। हालांकि, समुद्र से 60 मीटर पहले ही स्लोप पर ठहर गया। प्लेन में 2 पायलट और 4 क्रू मेंबर समेत 168 लोग मौजूद थे। अच्छी बात यह रही कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी को खरोंच तक नहीं आई। तुर्की मीडिया के मुताबिक हादसा शनिवार रात को हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FzfogJ
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment