
पैसेंजर्स से मनमाना किराया वसूलने और लंबी कतारों में खड़ा रहने को मजबूर करने पर पार्लियामेंट्री कमेटी ने एयरलाइन्स को फटकार लगाई है। दो दिन पहले राज्यसभा में पेश 256वीं रिपोर्ट में ट्रांसपोर्टेशन, टूरिज्म और कल्चर पर कमेटी ने कहा कि एयरलाइन्स पहले तो कैपिसिटी से ज्यादा टिकटें बुक कर लेती हैं। बाद में चेक-इन के वक्त लोगों को लंबी कतारों में खड़ा करके ऐसे बनावटी हालात बना देती हैं कि कन्फर्म टिकट के बावजूद उन्हें बोर्डिंग से रोक सकें। कमेटी ने पैसेंजर्स के साथ स्टाफ के बिहेवियर पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मुसाफिरों के साथ किसी झुंड की तरह बर्ताव किया जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2EdlLVI
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment