onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Thursday, January 18, 2018

आप बताइए बेस्ट 11 कौन सी है? हम वही टीम खिलाएंगे: सेन्चुरियन में हार के बाद मीडिया से कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते वक्त विराट कोहली नाराज नजर आए। दरअसल, उनसे बेस्ट प्लेयिंग इलेवन के कॉम्बिनेशन और विदेशी धरती पर टीम की परफॉर्मेंस के बारे में सवाल किया गया था। कोहली ने कहा, "बेस्ट 11 क्या होती है? अगर हम ये मैच जीत गए होते तो क्या ये बेस्ट 11 होती? हम नतीजों के आधार पर 11 खिलाड़ी नहीं चुनते हैं। आप मुझसे ये कह रहे हैं कि आपने सबसे बेहतरीन 11 खिलाड़ी चुने होते। आप मुझे बेस्ट 11 बताइए और हम वही टीम खिलाएंगे।' दरअसल, टीम में अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा के सेलेक्शन पर हैरानी जताई जा रही है। बता दें कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को द. अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की हार मिली, साथ ही टीम सीरीज भी गंवा बैठी। दोनों टेस्ट में टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। हालांकि, दूसरे टेस्ट में कोहली ने फर्स्ट इनिंग में 153 रनों की पारी खेली थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FMjUsD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment