
रेलवे रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए ट्रेनों के इंजन को सैटेलाइट से लिंक करेगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेलवे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) की मदद ले रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी से ट्रेनों को ट्रैक करने और उनमें मौजूद क्रू से बात करने में आसानी होगी। साल के अंत तक सभी 10,800 इंजन में एंटीना फिक्स करने का टारगेट रखा गया है। रेलवे बोर्ड के एक सीनियर मेंबर के मुताबिक, ‘इन ट्रेनों की मॉनिटरिंग सीधे ड्राइवर केबिन से होगी, अभी 10 इंजनों में इसका ट्रायल हो चुका है और दिसंबर 2018 तक इस सिस्टम को सभी इंजन में इंस्टाल कर दिया जाएगा।’
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2AbnOHd
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment