onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 29, 2017

PAK नहीं मान रहा गलती, बोला- जाधव की मां-पत्नी को पूरी इज्जत दी, हमारी तारीफ होनी चाहिए

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से पाकिस्तान में हुई बदसलूकी के आरोपों को वहां के फॉरेन मिनिस्टर ने खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा- हमने जाधव की फैमिली का पूरा ख्याल रखा। उन्हें पूरी इज्जत दी। 30 की बजाए 40 मिनट मुलाकात कराई गई। हमारी तो तारीफ की जानी चाहिए। बता दें कि सुषमा स्वराज ने गुरुवार को संसद में जाधव की फैमिली से बदसलूकी के मामले में पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से बयान आया। जाधव की पत्नी चेतना और मां अवंतिका ने सोमवार को उनसे इस्लामाबाद में मुलाकात की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pUnkWm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment