
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात सोमवार को इस्लामाबाद में होगी। दोनों मुलाकात के तय वक्त से कुछ देर पहले ही इस्लामाबाद पहुंचेंगी। इस दौरान इस्लामाबाद में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी. सिंह भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि जाधव इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड अफसर हैं। पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से अरेस्ट किया गया था। पाक मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें अशांति फैलाने और जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि, आईसीजे ने फांसी पर रोक लगा रखी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2D8s7F9
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment