
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां इसलिए उन्हें वापस नहीं की गईं, क्योंकि इनमें जासूसी में मदद करने वाला कुछ सामान लगा हो सकता है। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से कहा गया है कि वहां की जांच एजेंसियां जूतियों की जांच कर रही हैं। बता दें कि जाधव करीब दो साल से पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें वहां की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस पर रोक लगा रखी है। जाधव की मां और पत्नी ने सोमवार को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2C9Q9CN
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment