onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, December 26, 2017

PAK ने कुलभूषण जाधव की पत्नी से मंगलसूत्र और जूतियां तक उतरवा लीं थीं, वो वापस भी नहीं कीं: भारत

भारत ने सोमवार को इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये पर गंभीर एेतराज जताया है। इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने मंगलवार को कहा- जिस तरीके से यह मुलाकात कराई गई उस पर हमें सख्त आपत्ति है। जाधव की पत्नी चेतना से पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में उनके जूते तक उतरवा लिए गए। ये अब तक वापस नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, जाधव की मां से उनके कंगन उतरवाए गए। बता दें कि जाधव करीब दो साल से पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें जासूसी के आरोप में वहां की मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BDkwy4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment