
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की कल यानी सोमवार को इस्लामाबाद में पत्नी और मां से मुलाकात होगी। जाधव की पत्नी और मां 25 दिसंबर को एक कमर्शियल फ्लाइट से मुलाकात के तय वक्त से कुछ पहले ही इस्लामाबाद पहुंचेंगी। मुलाकात के फौरन बाद वो भारत के लिए रवाना भी हो जाएंगी। इस मुलाकात के दौरान इंडियन हाईकमीशन का एक अफसर भी मौजूद रहेगा। इस अफसर का नाम पब्लिक नहीं किया गया है। बता दें कि जाधव इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड अफसर हैं। पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से अरेस्ट किया गया था। पाक मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें अशांति फैलाने और जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि, आईसीजे ने फांसी पर रोक लगा रखी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2C1h04a
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment