onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 22, 2017

कुलभूषण को जल्द फांसी नहीं, इंसानियत के आधार पर पत्नी-मां से मुलाकात की इजाजत दी: PAK

पाकिस्तान ने कहा है कि वो वहां की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को जल्द फांसी नहीं देगा। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। भारत की अपील पर पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी को वीजा दिया है। दोनों 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में जाधव से मुलाकात करेंगी। बता दें कि जाधव इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड अफसर हैं। पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से अरेस्ट किया गया था। पाक मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें अशांति फैलाने और जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि, आईसीजे ने फांसी पर रोक लगा रखी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2kzc1h2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment