onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 23, 2017

कश्मीर में PAK की फायरिंग में 3 जवान शहीद, LoC पर इस साल किया 771 बार सीजफायर वॉयलेशन

पाकिस्तान ने शनिवार को फिर से सीजफायर उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के केरी (120 इन्फैंट्री ब्रिगेड) बटैलियन एरिया में पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलाबारी में भारत के 3 जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि इसी हफ्ते लोकसभा में गृह-राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सीजफायर उल्लंघन के बारे में लोकसभा को जानकारी दी थी। 10 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल पर 771 बार और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 110 बार सीजफायर तोड़ चुका है। वहीं पाकिस्तान से लगे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के अलावा और किसी भी बॉर्डर पर क्रॉस फायरिंग के मामला सामने नहीं आया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DAEGdD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment