
फिल्म ‘मोदी काका का गांव' आखिरकार शुक्रवार को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहले नाम ‘मोदी का गांव' रखा गया था, जिसे बदलकर ‘मोदी काका का गांव' कर दिया गया है। फिल्म को कई वजहों से सेंसर प्रमाण पत्र दिए जाने से इनकार कर दिया गया था। अंतत: करीब 11 महीने बाद फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे से प्रेरित है। फिल्म निर्माता को फिल्म रिलीज कराने के लिए इसका नाम बदलना पड़ा। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले विकास महांते का चेहरा प्रधानमंत्री मोदी से मिलता-जुलता है। मुंबई में रहने वाले महांते को चुनाव सभाओं में देखने के लिए भीड़ जुटती रही है। फिल्म का पहले नाम ‘मोदी का गांव’ रखा गया था। इस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र दिए जाने से इनकार कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zyNRb4
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment