onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, December 17, 2017

कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद राहुल गांधी आज पार्टी MP-MLAs को देंगे डिनर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी रविवार शाम को दिल्ली में पार्टी नेताओं को डिनर देंगे। इसके लिए सभी कांग्रेस सांसद, विधायक, स्टेट कमेटी के नेता और पदाधिकारियों को इन्विटेशन भेजा गया है। राहुल (47) कांग्रेस पार्टी के चुनाव में प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए निर्विरोध चुने गए थे। शनिवार को कांग्रेस हेडक्वार्टर में चुनाव अधिकारी एम रामचंद्रन ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया। वह इस पोस्ट को संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे और कांग्रेस के 60वें मेंबर हैं। उनसे पहले सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CrMGvM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment