
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल (एलजी) के बीच जारी अधिकारों की लड़ाई राज्यसभा तक पहुंच गई। SP सांसद ने सीएम के सपोर्ट में कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल, केजरीवाल के साथ चपरासी की तरह बर्ताव करते हैं। इसके बाद राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन ने हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी से कहा कि वो केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल के बीच टकराव दूर करने की कोशिश करें। बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल को मेट्रो की मेजेंटा लाइन के इनॉगरेशन में नहीं बुलाया गया। सपा, टीएमसी समेत कई पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया। दूसरी ओर, एलजी ने दिल्ली सरकार के होम डिलिवरी सर्विस के फैसले पर भी रोक लगाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lgyW0L
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment