
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल आज अपनी मिनिस्ट्रीज का चार्ज संभाल लेंगे। रविवार को उन्होंने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। पटेल ने कहा- अमित शाह जी ने मुझे भरोसा दिलाया है कि मुझे मनमाफिक डिपार्टमेंट्स दिए जाएंगे। बता दें कि 26 तारीख को गुजरात में बीजेपी ने लगातार छठवीं बार सरकार बनाई थी। विजय रूपाणी को सीएम बनाया गया है। नितिन पटेल को डिप्टी सीएम जरूर बनाया गया लेकिन उन्हें फाईनेंस और होम मिनिस्ट्री नहीं दी गईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन इसी वजह से नाराज थे और उन्होंने अपनी मिनिस्ट्रीज का चार्ज नहीं लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BZNQPD
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment