
गुजरात विधानसभा भंग करने के गवर्नर ओपी कोहली के लेटर के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। बीजेपी विधायक शुक्रवार को अपना सीएम चुनेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में रूपाणी समेत नितिन पटेल, जीतू वाघाणी के नाम भी चर्चा में हैं। नया नाम आने पर रूपाणी या नितिन पटेल को केंद्र में भेजा जा सकता है। उधर हिमाचल में सीएम का नाम फाइनल करने के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर शिमला पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि यहां जयराम ठाकुर का नाम लगभग तय है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BvTvR1
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment