
गुजरात चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के मनमोहन सिंह के बारे में दिए गए बयान पर अरुण जेटली ने बुधवार को स्थिति साफ की। जेटली ने राज्यसभा में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कोई सवाल नहीं उठाया। हम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और देश के प्रति उनके कमिटमेंट का काफी सम्मान करते हैं।’’ बता दें कि मोदी ने चुनाव के दौरान एक रैली में दावा किया था कि मणिशंकर अय्यर के घर मनमोहन सिंह की मौजूदगी में एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी जिसमें पाकिस्तान के लोग मौजूद थे। मोदी के इस बयान के बाद संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा हुआ। विपक्ष मोदी से मनमोहन के कथित अपमान पर माफी और सरकार से सफाई की मांग कर रहा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Dl5m0S
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment