onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 30, 2017

विश्वास को राज्यसभा भेजने की मांग पर घमासान, केजरी बोले- टिकट के लालची पार्टी छोड़ दें

आम आदमी पार्टी में राज्यसभा के लिए कुमार विश्वास की दावेदारी पर घमासान मचा है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो रीट्वीट किया है। इसमें वह कहते दिखते हैं, "जिन्हें देश के लिए काम करना है, वे पार्टी में आएं। जिन्हें पद और टिकट का लालच है, वे पार्टी छोड़कर चले जाएं।" हालांकि, यह वीडियो काफी पहले का है। लेकिन अब इसे दोबारा रीट्वीट करना विश्वास का जवाब माना जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को विश्वास के समर्थकों ने आप दफ्तर के बाहर उन्हें राज्यसभा कैंडिडेट बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BVOJIW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment