
नई दिल्ली/शिमला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को शिमला के मॉल रोड पर आम लोगों के साथ नजर आए। इस दौरान पीएम कॉफी पीते रहे और लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। मोदी हिमाचल प्रदेश के नए सीएम जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए आए थे। समारोह के बाद पीएम अपने काफिले के साथ हेलिपैड वापस आ रहे थे। इसी दौरान वो यहां के इंडियन कॉफी हाउस पर रुके। बता दें कि मोदी जब पार्टी के लिए काम करते थे तब उन्होंने काफी वक्त हिमाचल प्रदेश और खासकर शिमला में गुजारा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DhKVC8
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment