onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, December 31, 2017

गुजरात: नितिन पटेल को फाइनेंस मिनिस्ट्री देने पर सहमति, कल एलान कर सकते हैं सीएम रूपाणी

गुजरात में नई कैबिनेट के शपथ लेने के तीन दिन बाद ही उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पार्टी से रूठ गए। फाइनेंस और अर्बन डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट नहीं मिलने पर नाराज नितिन ने चार्ज नहीं संभाला है। इसी बीच, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को बोटाद में अपने संगठन के चिंतन शिविर के दौरान उन्हें 10 विधायक तोड़कर लाने पर कांग्रेस में गरिमापूर्ण पद दिलाने का ऑफर दिया। नितिन के तेवर देखते हुए शनिवार रात कैबिनेट मंत्रियों की बीजेपी विधायक बाबू जमना के बंगले पर बैठक हुई। यहां डिनर डिप्लोमेसी में पटेल को फाइनेंस मिनिस्ट्री देने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस बारे में सोमवार को एलान कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BZ4pLw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment