
सुपरस्टार रजनीकांत (67) ने रविवार को राजनीति में आने का एलान कर दिया। वह जल्द ही अपनी पार्टी बनाएंगे और तमिलनाडु असेंबली की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस पर अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अनुपम खेर ने इसे साल 2017 की सबसे बड़ी खबर बताया। उधर, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि रजनी राजनीति में अनपढ़ हैं। यह सिर्फ मीडिया प्रचार है। रजनीकांत की राजनीति में एंट्री के एलान के बाद ट्विटर पर #Rajinikanth और #Rajinikanthpoliticalentry ट्रेंड करने लगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Cujkyk
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment