
हिमाचल प्रदेश का नया सीएम चुनने के लिए बीजेपी के दो सेंट्रल ऑब्जर्वर गुरुवार को शिमला पहुंच गए। ये हैं निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर। दोनों नेता चुनकर आए पार्टी के 44 विधायकों और बाकी नेताओं से बातचीत कर नए सीएम पर फैसला लेंगे और इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को देंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जेपी. नड्डा और जयराम ठाकुर सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। दूसरी तरफ, इलेक्शन के दौरान पार्टी के सीएम कैंडिडेट रहे प्रेम कुमार धूमल के लिए तीन विधायकों ने अपनी सीट छोड़ने के की पेशकश की है। धूमल चुनाव हार चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zayJR4
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment