onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, December 27, 2017

चीन-पाक कॉरिडोर में अफगानिस्तान भी होगा शामिल, तीनों देश बोले- आतंकियों को पनाह नहीं देंगे

चीन दौरे पर बीजिंग पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने कहा कि उनका देश चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) में शामिल होगा। रब्बानी ने कहा कि अफगानिस्तान बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट में सक्रिय रूप से शामिल होने और चीन से सहयोग बढ़ाने को तैयार है। रब्बानी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ से मंगलवार को मुलाकात के बाद यह बात कही। बीजिंग ने पहले ही इस प्रोजेक्ट में अन्य देशों को साझीदार बनने का प्रस्ताव दिया है। भारत सीपीईसी का विरोध कर रहा है, क्योंकि इसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बड़े हिस्से में हाईवे और अन्य डेवलपमेंट प्रस्तावित है। भारत का मानना है कि यह भारत के भौगोलिक क्षेत्र में दखल है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2l3tUog
via IFTTT

No comments:

Post a Comment