
जम्मू-कश्मीर के लोगों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ने राज्य में तीसरे दौर की बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार को शर्मा श्रीनगर से सीधे कुपवाड़ा पहुंचे। आतंकवाद के सबसे ज्यादा शिकार जिलों में से एक कुपवाड़ा में शर्मा ने यहां के कई लोगों और नेताओं से बातचीत की। वो यहां दो दिन रहेंगे और माछिल भी जाएंगे। ये इलाका पाकिस्तान के बॉर्डर से बिल्कुल लगा हुआ है। शर्मा तीसरी बार राज्य में ऐसे वक्त पहुंचे हैं, जब अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी आठ माह बाद सोमवार को ही जमानत पर जेल रिहा हुई है। उन्हें अप्रैल में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2kZl8If
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment