onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, December 24, 2017

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लखनऊ में इमरजेंसी मीटिंग, ओवैसी पहुंचे; ट्रिपल तलाक मसले पर हो सकती है चर्चा

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ( AIMPLB) ने रविवार को लखनऊ में आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें शिरकत के लिए असदउद्दीन ओवैसी और जफरयाब जिलानी समेत तमाम बड़े नेता पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि मीटिंग में ट्रिपल तलाक पर संसद में पेश किए जाने वाले कानून पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के एक बार में ट्रिपल तलाक को गैर कानूनी करार दिए जाने के बाद अब इस पर कानून बनाने का फैसला किया है। यह बिल जल्द ही संसद में पेश किया जा सकता है। सरकार ने बिल तैयार करने के पहले मुस्लिम समाज की राय नहीं ली है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BtR2mi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment