onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 23, 2017

मंदिर पॉलिटिक्स पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे हरे रंग के आगे ना मोदी का रंग टिकेगा, न कांग्रेस का

ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की मंदिर पॉलिटिक्स पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता जनता को लुभाने के लिए प्रचार नहीं बल्कि मंदिरों की यात्रा कर रहे थे। वे लोग गेरुआ पहनकर मंदिर गए तो आने वाले इलेक्शन में हम हरा झंडा पहनकर दरगाह और मस्जिदों में जाएंगे। देखते हैं कि कौन इस हरे रंग का मुकाबला करता है। इसके आगे ना मोदी का रंग टिकेगा, न कांग्रेस का। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव कैंपेन के दौरान कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी 27 और नरेंद्र मोदी 4 मंदिरों में गए थे। यहां बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BZwLbE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment