onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 23, 2017

मैं किसी पद की दौड़ में नहीं, हिमाचल के सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा: प्रेम कुमार धूमल

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का सीएम चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल ने खुद को सीएम पोस्ट की रेस से बाहर बताया है। शनिवार को धूमल ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि बीजेपी की शानदार जीत के बावजूद मैं अपनी सीट नहीं बचा सका। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं अभी भी सीएम की रेस में हूं। मैंने रिजल्ट आने के बाद ही साफ कर दिया था कि मैं किसी पद के लिए रेस में नहीं हूं। आगे का फैसला हाईकमान का होगा।" बता दें कि हिमाचल में बीजेपी के बहुमत हासिल करने के बावजूद पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हार का सामना करना पड़ा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pkSk1o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment