
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कमलनाथ पर शुक्रवार दोपहर हवाईपट्टी में सिक्युरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बंदूक तान ली। करीब 10 फीट दूरी पर खड़े रत्नेश पवार नाम के इस जवान पर साथी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। उन्होंने तुरंत उसे झपटकर पकड़ा और बाहर ले गए। घटना करीब 3.45 बजे की है। उस वक्त कमलनाथ प्लेन की सीढ़ियों के नजदीक पहुंचे थे। डीआईजी डॉ. जीके पाठक के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी पवार को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना की जांच एएसपी नीरज सोनी को सौंपी गई है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ मेें रत्नेश ने बंदूक तानने की बात से इनकार किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zfB0NW
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment