
ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर करने वाली पांच महिलाओं में से एक इशरत जहां ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। इशरत एक बार में तीन तलाक का खुलकर विरोध करने वाली महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने कोलकाता में बीजेपी का दामन थामा। बाद में मीडिया से कहा- जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है, मैं उनकी मदद करने का भरोसा दिलाती हूं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट एक बार में तीन तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत को गैर कानूनी ठहरा चुका है। अब केंद्र सरकार इस पर कानून ला रही है। ये बिल लोकसभा में पास भी हो चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Ckmmbx
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment