
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए सिर्फ 2 दिन का वक्त है। एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत का अनुमान है। ऐसे में विपक्ष के नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के सपोर्टर और पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (PAAS) के नेता हार्दिक पटेल ने तमाम एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि गुजरात में बीजेपी चुनाव हार रही है, इसलिए शनिवार और रविवार रात को वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी करेगी। बता दें कि 18 दिसंबर को गुजरात की 182 और हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के नतीजों का एलान होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zfzhbu
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment