onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 15, 2017

गुजरात में BJP की जीत कितनी बड़ी, इससे तय होगा CM की कुर्सी पर रूपाला बैठेंगे या विजय रूपाणी

लोकसभा चुनाव के बाद 18 राज्यों में चुनाव हुए, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव सबसे दिलचस्प रहा। अब निगाहें 18 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। एक ओर जहां सत्तारुढ़ बीजेपी की साख दांव पर है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में नए युग की शुरुआत करने जा रही कांग्रेस का भी भविष्य तय होगा। पहली बार कांग्रेस ने मुस्लिम परस्त छवि को तोड़ने के लिए मध्यमार्गी राह अपनाई है। वहीं, बीजेपी ने पाकिस्तान जैसे मुद्दे उछालकर हिंदुत्व का कार्ड खेला। बीजेपी के लिए गुजरात चुनाव इसलिए भी अहम हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही गुजरात से आते हैं लिहाजा जीत या हार दोनों की निजी प्रतिष्ठा से भी जुड़ी है। गुजरात में विपक्ष से कड़ी चुनौती मिलने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने अब राज्य की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। अगर बीजेपी सामान्य जीत दर्ज करती है तो विजय रूपाणी से सीएम की कुर्सी छिन सकती है और किसी पटेल को सीएम बनाया जा सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ATRopQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment