onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, December 19, 2017

राहुल गांधी 85 दिन में गुजरात के 27 मंदिर गए, इनके असर वाली 87 सीटों में से 47 जीतीं

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की, जो पिछली बार के मुकाबले 16 ज्यादा हैं। 2012 के चुनाव में उसे 61 सीटें मिली थीं। प्रचार में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी ने इस बार नई स्ट्रैटजी के तहत मंदिर पॉलिटिक्स पर जोर दिया। राहुल ने अपने 85 दिन के कैम्पेन में गुजरात के 27 मंदिरों के दर्शन किए और इसी इलाके में रैलियां कीं। राज्य की करीब 87 सीटें मंदिरों से प्रभावित मानी जाती हैं। कांग्रेस को इनमें से 47 पर जीत मिली। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 महीने में 4 मंदिर गए। बीजेपी को कुल 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2yVIJxr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment