
सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को 26 कट और नाम बदलकर रिलीज करने का सुझाव दिया है। इस पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने शनिवार को वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पद्मावती को लेकर बोर्ड चीफ पर काफी दबाव था कि इसे इलेक्शन के बाद रिलीज किया जाए। देशभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजेपी की सत्ता वाले 7 राज्यों ने फिल्म की रिलीज रोकने की बात कही थी। दरअसल, इसके बहाने राजनीतिक दलों ने राजपूतों की राजनीति की। 7.5 करोड़ राजपूत देश के 15 बड़े राज्यों में 450-500 विधानसभा सीटों पर असर डालते हैं। इसीलिए चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां फिल्म के खिलाफ खुलकर बोलीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CfOXi7
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment