
दिल्ली के बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम के जैसे ही यूपी की राजधानी में एक मदरसे पर छापेमारी के दौरान 51 लड़कियों को छुड़ाया गया। शुक्रवार देर शाम हुई इस कार्रवाई में लखनऊ पुलिस ने मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों का आरोप है कि यहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की जाती थीं। संचालक उनसे पैर दबवाता था और विरोध करने पर जानवरों जैसा सलूक करता था। बता दें कि पिछले दिनों आध्यात्मिक विश्वविद्यालय नामक संस्था के आश्रमों से दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों से करीब 150 लड़कियों को छुड़ाया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lraedF
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment