
पब्लिक सर्विसेज को डोर टू डोर पहुंचाने के दिल्ली सरकार के प्लान पर एलजी की रोक के बाद बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा ‘एलजी कहते हैं कि डिजिटाइजेशन काफी है। जबकि हम कहते हैं कि डिजिटाइजेशन के साथ पब्लिक सर्विस लोगों के घर तक पहुंचाई जानी चाहिए। लेकिन एलजी इससे सहमत नहीं हैं। तो मेरा सवाल है कि एक डेमोक्रेसी में किसकी चलनी चाहिए एलजी की या चुनी गई सरकार की?’ बता दें कि दिल्ली सरकार करीब 40 अलग-अलग सर्विसेज को लोगों के घर पर ही मुहैया कराना चाहती है, इसके लिए सरकार ने एलजी को प्रपोजल भेजा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BXNixr
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment