onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, December 24, 2017

श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, -4 डिग्री पहुंचा पारा; उत्तर भारत में कोहरे के चलते 17 ट्रेनें रद्द

पहाड़ी इलाकों समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। श्रीनगर में रविवार को सीजन की सबस सर्द रात रही। यहां पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कहां कितना टेम्परेचर? श्रीनगर: माइनस 4.2 डिग्री पहलगाम: माइनस 6.5 डिग्री गुलमर्ग: माइनस 5.5 डिग्री लेह: माइनस 8.1 डिग्री कारगिल: माइनस 7.2 जम्मू: 6.4 डिग्री कटरा: 7.6 डिग्री बर्फबारी नहीं होने से सैलानी निराश - वेदर डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया, "जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।" - उन्होंने कहा कि मौसम में ड्रायनेस है, इसलिए अभी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। - जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों इस महीने के दूसरे हफ्ते में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pqpQTP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment