onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, December 26, 2017

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ मार्केट; सेंसेक्स पहली बार 34 हजार के पार, निफ्टी 10530 से ऊपर

कारोबार के आखिरी घंटे में बैंक, ऑटो, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में खरीददारी से मंगलवार को घरेलू स्टॉक मार्केट नई ऊंचाई पर बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 34 हजार का लेवल पार करते हुए 34,061.28 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी ने 10,543.10 का ऑलटाइम हाई बनाया। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचयूएल और एचडीएफसी में तेजी से मार्केट को सपोर्ट मिला। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त ने मार्केट में दम भरा और दोनों प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स 70 अंक बढ़कर 34,011 अंक पर और निफ्टी 38 अंक चढ़कर 10,531 अंक पर बंद हुए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ldQMkp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment