onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, December 26, 2017

इंडियन आर्मी ने लिया बदला: पीओके में घुसकर पाक के 3 सैनिक मारे, 15 महीने में दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक

भारत ने 15 महीने बाद एक बार फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर जवाबी कार्रवाई की है। सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की ही तरह भारत ने मंगलवार तड़के लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार कर कार्रवाई की। फायरिंग में पाकिस्तानी आर्मी के तीन सैनिक मारे गए। न्यूज एजेंसियों ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। इस बीच, कश्मीर में हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्म्द का वॉन्टेड टेररिस्ट भी मारा गया। बता दें कि LoC पार करने की भारत की यह कार्रवाई पाकिस्तान के हालिया सीजफायर वाॅयलेशन के जवाब में थी। यह वॉयलेशन शनिवार को हुआ था। इसमें पाक की फायरिंग में एक मेजर समेत भारत के चार सैनिक शहीद हो गए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zts1WC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment