
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC- सेंसर बोर्ड) ने पद्मावती को U/A सर्टिफिकेट देने का फैसला किया है। साथ ही फिल्म कुछ जरूरी बदलाव करने के कहा है। साथ ही बोर्ड ने फिल्म का नाम पद्मावत करने का सुझाव दिया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से न्यूज एजेंसी ने कहा है कि पद्मावती में 26 कट लगाए जाएंगे। वहीं राजपूत करणी सेना अभी भी अपने तेवर नहीं बदले। उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी थिएटर में फिल्म लगी तो तोड़फोड़ करेंगे। इसको लेकर 28 दिसंबर को सेंसर बोर्ड ने पद्मावती का रिव्यू किया था। फिल्म में जरूरी बदलाव करने के लिए एक्सपर्ट्स का एक पैनल भी बनाया गया था। बता दें कि फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों में आने के चलते रिलीज टाल दी गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ltPl1s
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment