onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 22, 2017

नरेंद्र मोदी के मनमोहन सिंह पर कमेंट को लेकर संसद में हंगामा, राज्यसभा 26 दिसंबर तक स्थगित

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कमेंट पर माफी मांगने से इनकार किए जाने को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया गया था। बाद में राज्यसभा की कार्यवाही 27 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई। सरकार शुक्रवार को तीन तलाक को गैरजमानती अपराध की कैटेगरी में रखने वाला बिल लोकसभा में पेश कर सकती है। इसके लिए बीजेपी ने व्हिप जारी किया। मुस्लिम वूमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BYXdCm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment