
भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर दिया। रविवार रात को मुंबई में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने मेहमान टीम को 5 विकेट से हरा दिया। ये घरेलू जमीन पर तीन मैचों की सीरीज में भारत का किया पहला क्लीन स्वीप रहा। इसके अलावा टीम इंडिया इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम भी बन गई। इस टी20 सीरीज में इंडियन क्रिकेटर्स हर मामले में श्रीलंकाई प्लेयर्स पर भारी पड़े। इस दौरान बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही इंडियन प्लेयर्स का दबदबा रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pqZ0Lp
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment