
भारत सेना ने सोमवार शाम एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की और उसके तीन सैनिकों को मार गिराया। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना के घातक कमांडो का एक छोटा ग्रुप एलओसी के पार गया और अपना मकसद पूरा करके 45 मिनट में सही सलामत लौट भी आया। इस कार्रवाई को 4 भारतीय सैनिकों की मौत का बदला बताया जा रहा है। वे शनिवार को राजौरी जिले के केरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। बता दें कि इससे पहले भारत ने पिछले साल 29 सितंबर को एलओसी पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें कम से कम 40 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। कई कैम्प तबाह कर दिए गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lc6uN3
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment