
यहां लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कम्पाउंड के एक रेस्टोरेंट में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग लग गई। हादसे में 11 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर महिलाएं एक बर्थ-डे सेलिब्रेशन के लिए रेस्टोरेंट में आई थीं। हादसे में 21 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें सायन और केईएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। ज्यादातर मौतें भी आग की चपेट में आने की वजह से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2C6baiC
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment