
कश्मीर के कुपवाड़ा में स्थित नौगाम सेक्टर में हुई भारी बर्फबारी के बाद लापता दो जवानों में से एक की डेडबॉडी रविवार को बरामद कर ली गई। आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, मरने वाले जवान का नाम कौशल सिंह है। दूसरे जवान की बॉडी ढूंढने के लिए सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि 12 दिसंबर को कश्मीर में बर्फबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 5 सैनिक लापता हो गए थे। जहां कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में बर्फ पर फिसलने से दो जवान लापता हो गए थे तो वहीं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में आए हिमस्खलन में तीन सैनिक बर्फ के नीचे दब गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2yLq1bF
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment